इजराइल फिलीस्तीन विवाद क्या हैं - Upsc | Mppsc International Current affairs

इजरायल फिलीस्तीन विवाद क्या है और क्यों है 

हेलो दोस्तों आज के इस लेख में प्रस्तुत यूपीएससी करंट अफेयर्स में हमने आज  इजरायल एवं फिलीस्तीन विवाद के बारे में जानने की कोशिश की हैं‌,‌‌ आज के इस लेख में हमने इजरालय फिलीस्तीन विवाद क्या हैं , दोनो देशो के मध्य विवाद की मूल वजह क्या हैं , इजरालय फिलीस्तीन के विवादित स्थान कौन - कौन से हैं , हमास क्या हैं जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओ पर चर्चा की हैं , इस लेख में हमने क्विट हिंदी , इंडियन एक्सप्रेस , द हिंदू , विकीपीड़िया के साथ साथ गुरुकरनदूरा के आवश्यक विश्लेषण शामिल किए गये हैं | 

Israel attack



इजरायल फिलीस्तीन विवाद 

कुछ  दिनो से दक्षिण पश्चिम एशियाई देश इजरायल एवं फिलीस्तीन में विवाद चल रहा हैं जिसमें दोनो देश एक दूसरे पर हवाई हमले कर रहे हैं , इस हमले की शुरुआत हमास की‌ तरफ से हुयी थी जब हमास ने इजरायल पर 300 से अधिक रॉकेटो से हवाई हमले किए थे , जिसके जबाब में इजरायल ने हमास के 150 से अधिक अधिक अलग ठिकानो को निशाना बनाने के बाद  हमास के कब्जे वाली गाजा पट्टी की 13 मंजिला इमारत पर भी हमला किया , इस हमले में हमास के कुछ चरमपंथियो की मौत हो गयी | 

इजरायल फिलीस्तीन के विवाद के कारण क्या हैं -

  • इस विवाद की शुरुआत इजरायल‌ के सुप्रीम कोर्ट के द्वारा दिए गये एक आदेश के बाद हुयी , इस आदेश में‌ सुप्रीम कोर्ट ने पूर्वी जेसरुलम से 7 फिलीस्तीनी परिवारो को बाहर निकालने का आदेश दिया था जिसके बाद इन परिवारो को बाहर निकालकर इनके स्थान पर यहूदियो को बसाए जाने की तैयारी की जा रही थी , इजरायल के इस फैसले के बाद फिलीस्तिनियो में नाराजगी चल रही थी | 
  • वास्तविक रूप से इजरायली सुप्रीम कोर्ट ने उन फिलीस्तीनी परिवारो को‌ बाहर निकालने के लिए कहा था जो इजरायल के गठन (1948) से पहले यहूदी रिलिजन एसोसिएशन के अतंर्गत आते थे
  • इस फैसले के बाद फिलीस्तीनियो ने इजरायल में जगह जगह आंदोलन करने शुरु कर दिए
  • यह विवाद तब और ज्यादा गहरा गया जब इस्लाम धर्म की तीसरी सबसे पवित्र जगह अल अक्सा मस्जिद (यरूशलम में स्थित) में मुस्लिम लोगो ने नमाज अदा करने के बाद फिलीस्तीनियो को बाहर निकालने के विरोध में शांतिपूर्वक आंदोलन शुरु कर दिया लेकिन ‌अचानक से फिलीस्तींनियो ने इजरायली पुलिस पर पथराव शुरु कर दिया जिसके जबाव में पुलिस ने आंसू गैस (रासायनिक नाम क्लोरोऐसीटोफीनोन) का प्रयोग किया 
  • लेकिन मुख्य विवाद अलक्सा मस्जिद में हैंड ग्रेनेंड बम फैके जाने के बाद शुरु हुआ

इजरायल की स्थापना का इतिहास  -

  • प्रथम विश्व युद्ध‌ (28 जुलाई 1914 से 11 नवंबर 1918) के दौरान वर्तमान इजरायल तुर्की का हिस्सा था और इसे ऑटमन साम्राज्य कहा जाता था
  • जब प्रथम विश्व युद्ध हुआ तो तुर्की अर्थात ऑटमन साम्राज्य ने मित्र राष्ट्रो की तरफ से युद्ध लडा़ था
  • इस युद्ध में गठबंधन सेना की जीत हुयी जिसके परिणास्वरूप ऑटमन , जर्मनी ,‌रूसी एवं आस्ट्रिया हंग्री साम्राज्य का अतं हुआ तथा यूरोप एवं मध्य पूर्व में नये देशो की स्थापना हुयी
  • ऑटमन साम्राज्य का अंत होने के बाद यहूदीयो ने अपने लिए अलग राज्य की मांग की
  • अलग राज्य की मांग के चलते ही दुनिया भर के यहूदी फिलीस्तीन में आना शुरु हो गये जिसमें ब्रिटेन ने भी फिलीस्तीन को यहूदी मातृभूमि की वकालत करते हुए यहूदियो का साथ दिया
  • लेकिन दूसरा विश्व युद्ध (1 सितंबर 1939 से 2 सितंबर 1945) होने के बाद ब्रिटेन अपनी कमजोर स्थिति के चलते यहूदियो का साथ न दे सका
  • इस स्थिति के बाद यहूदियो का मामला यूनाईटेड नेशन्स के पास चला गया
  • यूनाईटेड नेशन्स ने 29 नवंबर 1947 को फिलीस्तीन के दो टुकडे़ कर दिए जिसमें पहला टुकडा़ अरब राज्यो के रुप में निर्मित हुआ जबकि दूसरा टुकडा़ इजरायल और जेरुसलम का रखा हालांकि इजरायल और जेरुसलम का नियंत्रण अभी भी अतंरराष्ट्रीय सरकार के पास था
  • अरब देशो ने यूनाईटेंड नेशन्स के इस फैसले को मानने से इनकार कर दिया जिसके बाद इजरायल ने भी खुद को आजाद देश घोषित कर दिया
  • आजाद इजराइल को तत्कालीन अमेरिकी सरकार ने मान्यता प्रदान की लेकिन अरब देशो ने इजरायल पर हमला कर दिया लेकिन अमेरिकी समर्थन के चलते अरब देशो से हुए हर युद्ध में‌ इजरायल की जीत हुयी 

इजरायल एवं फलीस्तीन के मध्य विवादित स्थान -

इजरायल और फलीस्तीन दोनो ही देशो के मध्य कुछ ऐसे शहर अथवा स्थान हैं जो विवादित हैं तथा दोनो ही देश इन शहरो पर अपना अपना कब्जा जताते आ रहे हैं , दोनो देशो के मध्य विवादित जगह अथवा शहर निम्नलिखित हैं -
  • गाजा पट्टी
  • पूर्वी जेरूसलम में नागरिकता विवाद
  • गोलन हाइट्स
  • वेस्ट बैंक
1 - गाजा पट्टी -
  • गाजा पट्टी इजरायल के दक्षिण पश्चिम में स्थित 45 किलोमीटर लबां तथा लगभग 10 किलोमीटर चौडा़ एक क्षेत्र हैं
  • गाजा पट्टी का यह क्षेत्र तीन तरफ से जमीन जबकि चौथी तरफ भूमध्य सागर की जलीय सीमा से घिरा हुआ हैं
  • इस क्षेत्र के दो जमीनी हिस्सो तथा भूमध्य सागर की जलीय सीमा पर इजरायल का नियंत्रण हैं जबकि दक्षिण में मिस्त्र देश स्थित हैं
  • वर्तमान में इस क्षेत्र पर हमास का कब्जा हैं जो कि इजरायल विरोधी समूह हैं
  • गाजा पट्टी का निर्माण 13 सितबंर 1993 को ओस्लो संधि के तहत किया गया था
  • हमास का कब्जा होने के कारण फिलहाल यह जगह इजरायल और हमास के मध्य विवादित हैं
2  - गोलन हाइट्सम -

  • यह स्थान इजरायल एवं सीरिया के मध्य का विवादित स्थान हैं
  • गोलन हाइट्स सीरिया का पठार हैं जो राजनीतिक एवं रणनीतिक दोनो ही रूपो से महत्वपूर्ण हैं
  • जून 1967 में इजरायली सेना ने इस इलाके पर कब्जे के उद्देश्य से हमला करके छह दिन युद्ध चलने के बाद 9 - 10 जून को इस क्षेत्र पर कब्जा कर लिया था
  • भले ही गोलन हाइट्स पर इजरायल का कब्जा हैं लेकिन इस कब्जे को अतंरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त नही हैं

3  - पूर्वी जेरुसलम में नागरिकता विवाद -

  • इजरायल एवं फलीस्तीन में विवाद की एक मुख्य वजह पूर्वी जेरुसलम का नागरिकता विवाद भी हैं
  • इस क्षेत्र की नागरिकता के लिए इजरायल द्वारा अभी तक दोहरा मापदंड अपनाया जाता रहा हैं
  • पूर्वी जेरूसलम में यदि किसी यहूदी का जन्म‌ होता हैं तो इजरायल उसे अपने देश की नागरिकता प्रदान‌ करता हैं जबकि यदि यहां किसी फलीस्तीनी व्यक्ति का जन्म होता हैं तो उसे इजरायली नागरिकता नही मिलती इसके अलावा उसे यहां रहने के लिए काफी शर्तो का भी पालन करना होता हैं
  • पूर्वी जेरुसलम में इजरायल का सन 1967 से कब्जा हैं
  • जेरुसलम एक ऐसा शहर हैं जिसमें इस्लाम , ईसाई , यहूदियो तीनो धर्मो को मानने वाले लोगो की आस्था हैं

4 -वेस्ट बैंक - 

  • वेस्ट बैंक पश्चिमी एशिया के भूभध्यसागरीय तट पर स्थित एक स्थलरूद्ध इलाका हैं 
  • 1967 से इस‌ इलाके पर इजरायल का कब्जा हैं लेकिन दोनो देश (इजरायल और फिलीस्तीन) इस पर अपना कब्जा जताते आ रहे हैं
  • सन 1948 में हुए अरब देशो एवं इजरायल के युद्ध के दौरान वेस्ट बैंक को जॉर्डन ने कब्जा लिया था लेकिन सन 1967 में इस इलाके को पुन: इजरायल ने कब्जा लिया



वेस्ट बैंक के नक्शे में हरा रंग उस क्षेत्र को दर्शाता हैं जिस पर फिलीस्तीन अपना दावा करता हैं , जबकि लाल रंग वाला क्षेत्र फिलीस्तीन के कब्जे हैं तथा शेष बचा गुलावी रंग वाला क्षेत्र इजरायल द्वारा नियत्रिंत हैं एवं जेरूसलम (नीले रंग वाला क्षेत्र) ऐसा क्षेत्र हैं जिस पर इजरायल का कब्जा हैं और इस कब्जे को अतंरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त हैं

हमास क्या हैं  -

  • हमास का गठन सन 1987 में मिस्त्र देश तथा फिलीस्तीन के मुसलमानो ने मिलकर किया था
  • यह फलीस्तीन के सुन्नी मुसलमानो‌ की सशस्त्र संस्था हैं एवं फलीस्तीन राष्ट्रीय प्राधिकरण की मुख्य पार्टी हैं
  • इस संगठन का प्रभाव सबसे अधिक गाजा पट्टी में‌‌ हैं
  • अरबी भाषा में हमास शब्द का अर्थ उत्साह होता हैं

हमास से जुडे़ विवाद -

  • कई राष्ट्र देश हमास को कट्टरपंथी आतंकवादी संगठन मानते हैं जबकि कुछ अन्य राष्ट्र देश सिर्फ इससे जुडी़ शाखाओ को ही आतंकवादी संगठन मानते हैं
  • कनाडा़ , इजरायल , जापान , यूरोपीय संघ एवं संयुक्त राज्य अमेरिका हमास को आतंकवादी संगठन मानते है जबकि आस्ट्रेलिया , न्यूजीलैंड , यूनाइटेड किंगडम एवं पैराग्वे जैसे देश सिर्फ हमास जुडी़ शाखाओ को ही आतंकवादी संगठन के रूप में मान्यता देते हैं
  • ब्राजील , चीन , मिस्त्र , ईरान , नार्वे , कतर , रूस , सीरिया एवं तुर्की उन देशो में शामिल हैं जो हमास अथवा इससे जुडी़ किसी भी शाखा को आतंकवादी संगठन नही मानते हैं
  • दिसबंर 2018 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के सामने हमास को आतंकवादी संगठन के रुप में दोषी ठहराने सबंधित प्रस्ताव पेश किया था जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा ने खारिज कर दिया

यहूदी धर्म क्या हैं -

  • यहूदी धर्म इजरायल एवं हिब्रू भाषियो का राजधर्म हैं , यह दुनिया का पहला ऐसा धर्म हैं जिसे एकेश्वरवादी धर्म माना जाता हैं
  • यहूदी धर्म विश्व का प्राचीनत धर्म हैं जिसमें ईश्वर एवं उसके पैगम्बर को मान्यता प्रदान की जाती हैं
  • यहूदी धर्म के प्रमुख धार्मिक ग्रन्थं तालमुद , मिद्रश एवं तऩख हैं इन ग्रथों के अलावा अन्य ग्रथं हलाखा , कब्बालाह , सिद्दूर भी हैं
  • ये सभी धर्म ग्रंथ इब्रानी एवं अरामी भाषा में लिखे गये हैं
  • इस धर्म का पितामाह अब्राहम को माना जाता हैं


Comments