UPSC, MPPSC, SSC, MP POLICE, MP VYAPAM डेली डोज करेंट 24 फरवरी 2021

 डेली का डोज करेंट  24 फरवरी 2021



1. नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने किसके फैसले को पलटते हुए प्रतिनिधिसभा को फिर से बहाल कर दिया है?

a. प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ✔️

b. राष्ट्रपति बिद्या देब भंडारी

c. उपराष्ट्रपति नंद किशोर पुन

d. गृहमंत्री रामबहादुर थापा

उत्तरमाला :-  प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली 

नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने 23 फरवरी 20221 को देश की संसद बहाल करने का आदेश दे दिया। सुप्रीम कोर्ट ने प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का फैसला पलट दिया। केपी ओली की सिफारिश पर राष्ट्रपति बिद्या देब भंडारी ने पिछले साल 20 दिसंबर को नेपाली संसद भंग कर दी थी।

 

2. निर्यात संगठन फियो ने नए अध्यक्ष के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया है?


a. राहुल सचदेवा

b. ए शक्तिवेल ✔️

c. अनिल त्यागी

d. मोहन कुमार

उत्तरमाला :-  ए शक्तिवेल 

निर्यातकों के संगठन फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फिओ) ने कहा कि उसने ए शक्तिवेल को अपना नया अध्यक्ष चुना है। शक्तिवेल अभी कपड़ा निर्यात संवर्धन परिषद के चेयरमैन हैं। वे मुंबई स्थित व्यवसायी एसके सर्राफ की जगह लेंगे। शक्तिवेल ऐसे समय फिओ का प्रभार ले रहे हैं, जब देश का निर्यात कोविड-19 के असर से धीरे-धीरे उबरने लगा है।

 

3. नगालैंड में केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हेतु विश्व बैंक के साथ कितने लाख डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए?

a. सात करोड अस्सी लाख डॉलर

b. दस करोड अस्सी लाख डॉलर

c. पांच करोड अस्सी लाख डॉलर

d. छह करोड अस्सी लाख डॉलर ✔️

छह करोड अस्सी लाख डॉलर 

नगालैंड में केंद्र और राज्य सरकार ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विश्व बैंक के साथ छह करोड अस्सी लाख डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते से कक्षा में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा और शिक्षकों की क्षमता भी बढेगी। इसके अतिरिक्त इससे छात्रों और शिक्षकों को ऑनलाइन शिक्षा के लिए आवश्यक प्रौद्योगिकी हासिल करने में मदद मिलेगी।

 

4. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर क्या रखने की घोषणा की है?

a. नर्मदापुरम ✔️

b. अमृतपुरम

c. गोसाईंपुर

d. रामपुर

उत्तरमाला :-  नर्मदापुरम 

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम रखने की घोषणा की। होशंगाबाद शहर का नाम एक हमलावर होशंग शाह के नाम पर रखा गया था जो मालवा का पहला शासक था। यह जिला नर्वदा (नर्मदा) प्रभाग और बरार का हिस्सा था। होशंगाबाद नर्मदा नदी के किनारे सुंदर घाटों के लिए प्रसिद्ध है। इसका प्रमुख आकर्षण सेठानी घाट है। होशंगाबाद का नाम अब नर्मदा नदी के नाम पर नर्मदापुरम रखा जाएगा। नर्मदा नदी मध्य प्रदेश की जीवन रेखा है।

 

5. रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय सुरक्षा बलों की जरूरतों को देखते हुए कितने करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है?

a. 10,700 करोड़ रुपये

b. 11,780 करोड़ रुपये

c. 23,700 करोड़ रुपये

d. 13,700 करोड़ रुपये ✔️

उत्तरमाला :-  13,700 करोड़ रुपये

रक्षा अधिग्रहण परिषद ने भारतीय सुरक्षा बलों की जरूरतों को देखते हुए 13,700 करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है। रक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया- थल, वायु और नौसेना के लिए हथियारों और अन्य रक्षा सामानों की खरीददारी की जाएगी। रक्षा मंत्रालय ने बयान में आगे कहा गया- ये सभी रक्षा अधिग्रहण प्रस्ताव को स्वदेशी तरीके से डिजाइन, डेवलप और तैयार किया जाएगा। इनमें रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की तरफ से तैयार रक्षा सामान भी शामिल है।

 

6. हाल ही में किस देश ने गिद्ध के लिए विषैली दवाओं पर प्रतिबंध लगाया है?

a. भारत

b. नेपाल

c. बांग्लादेश ✔️

d. पाकिस्तान

उत्तरमाला :-  बांग्लादेश 

बांग्लादेश ऐसा पहला देश बन गया है जिसने दर्द निवारक किटोप्रोफेन पर प्रतिबंध लगा दिया है। मवेशियों के इलाज के लिए इस दर्द निवारक दवा का व्यापक रूप से उपयोग किया जाता है। लेकिन यह दर्द निवारक दवा गिद्धों के लिए विषैली है। विश्व स्तर पर संकटग्रस्त गिद्धों की शेष आबादी को बचाने के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है।

 

7. केरल सरकार ने हाल ही में पारंपरिक आँगनवाड़ियों को बेहतर सुविधाओं के साथ ‘स्मार्ट’ अवसंरचना के रूप में विकसित करने के लिये कितने करोड़ रुपए की मंज़ूरी दी है?

a. 21 करोड़ रुपए

b. 9 करोड़ रुपए ✔️

c. 10 करोड़ रुपए

d. 19 करोड़ रुपए

उत्तरमाला :-  9 करोड़ रुपए 

केरल सरकार ने हाल ही में पारंपरिक आँगनवाड़ियों को बेहतर सुविधाओं के साथ ‘स्मार्ट’ अवसंरचना के रूप में विकसित करने के लिये 9 करोड़ रुपए की मंज़ूरी दी है। राज्य सरकार की योजना के मुताबिक, इन ‘स्मार्ट आँगनवाड़ियों’ को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास सुनिश्चित करने के लिये आँगनवाड़ियों में मौजूद सुविधाओं को अधिक बाल-सुलभ बनाना है।

 

8. केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?

a. 10 मार्च

b. 12 अप्रैल

c. 24 फरवरी ✔️

d. 22 अगस्त

उत्तरमाला :- 24 फरवरी 

प्रतिवर्ष 24 फरवरी को केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर व सीमा शुल्क बोर्ड द्वारा देश भर में केन्द्रीय उत्पाद शुल्क दिवस (Central Excise Day) मनाया जाता है। इस दिवस को देश के प्रति केन्द्रीय उत्पाद व सीमा शुल्क बोर्ड की सेवा में योगदान देने के लिए मनाया जाता है। इस दिवस को 24 फरवरी 1944 को केंद्रीय उत्पाद शुल्क और नमक अधिनियम को लागू करने की स्मृति में मनाया जाता है।


➱ आखिरी मौका चूकने वाले यूपीएससी उम्मीदवारों को नहीं मिलेगा एक और मौका : सर्वोच्च न्यायालय।

देश के सर्वोच्च न्यायालय ने स्पष्ट कर दिया है कि आखिरी मौका चूकने वाले यूपीएससी उम्मीदवारों को एक और मौका नहीं दिया जायेगा।

इससे पहले केंद्र सरकार UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) के उन उम्मीदवारों को अतिरिक्त मौका देने पर सहमत हो गई थी, जिनका 2020 की परीक्षा में अंतिम प्रयास था, लेकिन COVID-19 के कारण इसके लिए उपस्थित नहीं हो पाए थे।

▪️ मुख्य बिंदु:

यह याचिका एक सिविल सेवा उम्मीदवार रचना सिंह ने दायर की थी। अपनी याचिका में, उन्होंने उन उम्मीदवारों के लिए एक अतिरिक्त मौका मांगा था, जिनके पास आखिरी यूपीएससी प्रयास था, लेकिन पिछले साल महामारी के कारण वह प्रयास नहीं कर सके।


Comments